Saturday, June 27, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली भाजपा ने सम्मानित किए 115 लोकतंत्र सेनानी: रेखा गुप्ता बोलीं-...

दिल्ली भाजपा ने सम्मानित किए 115 लोकतंत्र सेनानी: रेखा गुप्ता बोलीं- इतिहास दोहराने नहीं देगा देश, युवाओं को बताना होगा आपातकाल का महत्व – New Delhi News




दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 1975 के आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित सेमिनार में आपातकाल के दौरान जेल गए 115 लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने की। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और लोकतंत्र सेनानी एवं भाजपा संसदीय दल के सदस्य सत्यनारायण जटिया मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, बाँसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन कर उनके योगदान को याद किया। यहां देखें फोटो… नई पीढ़ी को समझाना होगा संकट का महत्व : रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में इसलिए याद किया जाता है ताकि आने वाली पीढ़ियां लोकतंत्र पर आए उस संकट को समझ सकें। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर देश को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास न कर सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इतिहास स्वयं को दोहराता है, इसलिए आपातकाल के दौर को याद रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उन लोकतंत्र सेनानियों से परिचित कराया जाना चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं सही और संघर्ष किया। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान भी किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments