Sunday, June 28, 2026
Homeफूडलोहे के तवे पर रोटी बार-बार जलती है? नमक वाली ट्रिक...

लोहे के तवे पर रोटी बार-बार जलती है? नमक वाली ट्रिक से हर रोटी बनेगी फूली-फूली


Last Updated:

Iron Tawa Roti Tips: अगर लोहे के तवे पर रोटी चिपक जाती है या जल जाती है, तो सिर्फ तेल और नमक से यह परेशानी दूर हो सकती है. कंटेंट क्रिएटर साक्षी राजपूत ने तवे को तैयार करने का आसान तरीका बताया है. इस ट्रिक से तवा चिकना हो जाता है और रोटियां अच्छी तरह फूलती हैं. जानिए पूरा तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रोटी बनाने की ट्रिक

Iron Tawa Roti Tips: आज भी ज्यादातर भारतीय घरों में रोटी लोहे के तवे पर ही बनाई जाती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तवा नया हो या लंबे समय से सही तरीके से साफ न किया गया हो, तो रोटी उस पर चिपकने लगती है या फिर एक तरफ से जल जाती है. इसका असर सिर्फ रोटी की खूबसूरती पर नहीं बल्कि उसके स्वाद पर भी पड़ता है. कई लोग सोचते हैं कि तवा खराब हो गया है, जबकि असली वजह उसकी सही तरीके से तैयारी न होना होती है.

कंटेंट क्रिएटर साक्षी राजपूत ने एक बेहद आसान और देसी तरीका बताया है, जिसमें सिर्फ तेल और नमक की मदद से लोहे के तवे को इस तरह तैयार किया जा सकता है कि रोटियां न तो चिपकेंगी और न ही जलेंगी. इतना ही नहीं, रोटियां पहले से ज्यादा फूली-फूली और मुलायम बनेंगी. अगर आप भी इस परेशानी से परेशान रहते हैं, तो यह आसान किचन ट्रिक जरूर जान लें.

रोटी तवे पर क्यों चिपकती या जलती है
लोहे के तवे की सतह समय के साथ खुरदरी हो जाती है. अगर तवा नया है तो उसकी सतह पर बेहद छोटे छेद होते हैं. वहीं पुराने तवे पर जंग, जमी हुई गंदगी या साबुन के अवशेष भी रह सकते हैं. यही वजह है कि रोटी तवे पर चिपकने लगती है और एक तरफ से जल्दी जल जाती है. इसलिए तवे की सही तैयारी बहुत जरूरी होती है.

तेल और नमक क्यों करते हैं कमाल
साक्षी राजपूत के अनुसार नमक तवे की सतह पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करता है. वहीं तेल गर्म होकर लोहे की सतह पर एक पतली परत बना देता है, जिसे सीजनिंग कहा जाता है. यह परत तवे को चिकना बनाती है और रोटी को चिपकने से बचाती है. यही कारण है कि रोटी समान रूप से सिकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ऐसे करें तवे की सीजनिंग
सबसे पहले तवे को हल्का गर्म कर लें. अब एक चम्मच तेल में एक चम्मच नमक मिलाएं और इस मिश्रण को पूरे तवे पर फैला दें. किसी साफ कपड़े या टिश्यू की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए करीब दो से तीन मिनट तक रगड़ें. इससे तवे की सतह अच्छी तरह साफ हो जाएगी और चिकनी भी बन जाएगी.

सफाई करना भी है जरूरी
तेल और नमक से रगड़ने के बाद तवे को हल्का ठंडा होने दें. अब साफ टिश्यू या सूखे कपड़े से पूरा मिश्रण पोंछ दें. इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर फिर से साफ कपड़े से पोंछ लें. इससे नमक के बचे हुए कण भी निकल जाएंगे और तवा रोटी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा.

अब हर रोटी बनेगी फूली-फूली
जब तवा सही तरीके से तैयार हो जाता है, तो रोटी उसकी सतह पर चिपकती नहीं है. गर्मी पूरे तवे में बराबर फैलती है, जिससे रोटी हर तरफ से समान रूप से सिकती है. यही वजह है कि रोटी आसानी से फूलती है और जलने की संभावना भी काफी कम हो जाती है.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments