Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में मारपीट मामले में 4 को पुलिस ने पकड़ा: दो...

दरभंगा में मारपीट मामले में 4 को पुलिस ने पकड़ा: दो समुदायों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर फेंके थे, 18 को किया नामजद – Darbhanga News




दरभंगा में शनिवार को दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। पथराव और लाठी-डंडे भी चले। मामले में 18 नामजद और 10 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। एफआईआर थानाध्यक्ष हायाघाट रविन्द्र कुमार भारती ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, वे पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे सूचना मिली कि रजौली गांव में 2 पक्षों के बीच मारपीट और जानलेवा हमला हो रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव की है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर करीब 20 से 30 लोग सड़क पर दो गुटों में बंटकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा और भाला से हमला कर रहे थे। पुलिस ने समझाने और रोकने की कोशिश की बावजूद दोनों पक्षों के लोग शांत नहीं हुए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा पुलिस ने मौके से रजौली निवासी मो. डब्लू, मो. एजाज, मो. राजा और शिवम कुमार को पकड़ा। बाद में स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान की गई।
प्राथमिकी में बताया गया है कि ग्रामीणों के अनुसार विवाद की शुरुआत एक बगीचे (गाछी) में हुई थी। बताया गया कि राज सहनी ने मो. फैयाज का मोबाइल नंबर मांगा। मोबाइल नंबर नहीं देने को लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जुट गए और विवाद सामुदायिक तनाव का रूप ले बैठा।
इन लोगों को बनाया गया आरोपित
मामले में मुस्लिम समुदाय के मो. अशरफ, मो. बब्लू, मो. फैयाज, मो. अख्तर, मो. जफर, मो. खुर्शीद, मो. सोनू समेत अन्य अज्ञात लोगों और दूसरे पक्ष के राज सहनी, पवन कुमार सहनी, अमरजीत महतो, मोनू पंडित, रंजन महतो, कुमोद महतो, चंदन महतो सहित अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। हायाघाट थाना में दर्ज प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190, 191(2), 191(3), 109, 115(2), 126(2), 118(1), 117(2), 352 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शांति भंग करने का प्रयास किया गया। पुलिस की निगरानी जारी
घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments