Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यगुजरातस्निफर डॉग ने बैग से 11 करोड़ का गांजा पकड़ा: बैंकॉक...

स्निफर डॉग ने बैग से 11 करोड़ का गांजा पकड़ा: बैंकॉक से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था पैसेंजर, छिपा रखा था 10.911 किग्रा गांजा – Gujarat News


स्निफर डॉग्स हूटी ने पहले ही ऑपरेशन में मादक पदार्थ की सटीक पहचान की।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हाल ही में कस्टम्स विभाग में शामिल नए स्निफर डॉग हूटी ने अपनी पहली ही बड़ी कार्रवाई में 10.911 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (गांजा) पकड़कर कस्टम्स को अहम सफलता दिलाई है। बैंकॉक से आई फ्लाइट में चेक-इन बैगेज से चांदी रंग की पॉ

.

कस्टम्स के अनुसार, 28 जून 2026 को थाई एयरवेज की फ्लाइट से बैंकॉक से अहमदाबाद आए यात्री के चेक-इन सामान की जांच में नए स्निफर डॉग हूटी ने बैग में मादक पदार्थ होने का संकेत दिया। बैगेज टैग के आधार पर यात्री की पहचान कर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के अधिकारियों ने रोका।

उसकी ट्रॉली बैग की जांच में अंदर चांदी रंग की 5 पॉलीथीन थैलियां मिलीं। इनमें हरे रंग का वनस्पति-आधारित पदार्थ छिपाकर रखा गया था। फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर पुष्टि हुई कि वह गांजा था।

ट्रॉली बैग की जांच में अंदर चांदी रंग की 5 पॉलीथीन थैलियां मिलीं।

फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर पुष्टि हुई कि वह गांजा था।

फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर पुष्टि हुई कि वह गांजा था।

स्निफर डॉग्स का पहले ही मामले में कमाल

कस्टम्स की एंटी-नार्कोटिक कार्रवाई में स्निफर डॉग्स की भूमिका ज्यादा मजबूत हुई है। हूटी ने पहले ही ऑपरेशन में मादक पदार्थ की सटीक पहचान की। यात्री के चेक-इन बैग के संकेत मिलने पर जांच शुरू हुई। कस्टम्स ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसिस (NDPS) अधिनियम के तहत ~11 करोड़ का गांजा जब्त कर यात्री सैफुल्ला इब्राहिम खादीम (निवासी मांगरोल, जूनागढ़) को गिरफ्तार किया है।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

लखनऊ एयरपोर्ट पर 10.39 करोड़ का गांजा पकड़ा:ट्रॉली बैग में 13 पैकेट बनाकर रखा, बैंकॉक से आया पैसेंजर गिरफ्तार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय यात्री के पास से 10.397 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments