लखीमपुर में सदर विधायक योगेश वर्मा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शारदानगर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर कमरुद्दीन पर गंभीर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। विधायक अपने साथ एक पीड़ित महिला को भी एसपी कार्यालय लेकर पहुंचे थे। विधायक का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर कमरुद्दीन ने एक मुकदमे से नाम हटाने के लिए पीड़ित पक्ष से 55 हजार रुपये की रिश्वत ली है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपी दरोगा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। विधायक ने कहा, भ्रष्टाचार के मामलों में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और पीड़ित महिला को उसकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिकायत की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
Source link
बीजेपी विधायक ने दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया: पीड़ित महिला के साथ एसपी से मिले, FIR दर्ज करने की मांग – Lakhimpur-Kheri News
RELATED ARTICLES

