Saturday, July 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानबांसवाड़ा में 60 पुलिस टीमों ने 244 अपराधी पकड़े: ऑपरेशन सुदर्शन...

बांसवाड़ा में 60 पुलिस टीमों ने 244 अपराधी पकड़े: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़, 301 पुलिसकर्मियों ने 424 जगह दी दबिश – Banswara News




​बांसवाड़ा जिला पुलिस ने अपराधियों और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए शनिवार को एक दिवसीय विशेष अभियान ‘एरिया डोमिनेशन’ चलाया गया। ​पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और सुपरविजन में पुलिस ने चक्रव्यूह रचकर जिले भर में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस मेगा ऑपरेशन के लिए जिला पुलिस की 60 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 301 पुलिसकर्मियों ने शामिल होकर 424 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी और कुल 244 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ​’ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02′ और ‘त्रिनेत्र’ के तहत हुई कार्रवाई ​एसपी सुधीर जोशी और एएसपी नरपत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सभी थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों को घेरा। इस अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में बड़ी गिरफ्तारियां और बरामदगी की गई है: ​अवैध शराब पर कड़ा प्रहार (ऑपरेशन त्रिनेत्र): आबकारी अधिनियम के तहत 20 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 3 वांछित आरोपियों को भी दबोचा गया। पुलिस ने 161 लीटर देसी हथकड़ शराब बरामद की और 58 अवैध भट्टियों को तोड़कर करीब 7730 लीटर अवैध महुआ वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया। ​हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार: कुशलगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ​वारंटी और भगोड़े दबोचे: पुलिस ने स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी और 335 बीएनएसएस के तहत 5 आरोपियों को, गिरफ्तारी वारंट के तहत 18 वांछित आरोपियों को और 138 एनआई एक्ट के तहत 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​कुर्की वारंट से वसूली: खमेरा थाना पुलिस ने कुर्की वारंट के तहत अभियुक्त 44 हजार रुपए वसूल कर न्यायालय में जमा कराए। ​अन्य बड़ी कार्रवाइयां: सामान्य प्रकरणों में वांछित 16 आरोपी और निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 195 गैर सायलो को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 98 हिस्ट्रीशीटर्स व एचएस की चेकिंग की और संपत्ति संबंधी अपराधों (लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी) में लिप्त रहे 93 अपराधियों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की। ​अपराधियों को सख्त संदेश: एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments