Sunday, July 5, 2026
Homeबिज़नेसशेयर बाजार की रैली में किसने बनाई सबसे ज्यादा दौलत, किसे लगा...

शेयर बाजार की रैली में किसने बनाई सबसे ज्यादा दौलत, किसे लगा सबसे बड़ा झटका?


Last Updated:

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई तेजी का सबसे बड़ा फायदा देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों को मिला. टॉप 10 कंपनियों में से छह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया. इस दौरान भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा फायदे में रहीं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो जैसी कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही.

नई दिल्ली. पिछले सप्ताह शेयर बाजार में मजबूती का असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी देखने को मिला. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों में से छह का संयुक्त मार्केट कैप 1,08,401.59 करोड़ रुपये बढ़ गया. इस दौरान भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) सबसे ज्यादा फायदे में रहीं. सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 663.44 अंक यानी 0.86 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी (Nifty) 214.85 अंक यानी 0.89 प्रतिशत मजबूत हुआ. बाजार में इस तेजी को मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतकों, बेहतर जीएसटी कलेक्शन और औद्योगिक गतिविधियों में सुधार का समर्थन मिला.

रेलिगेयर ब्रोकिंग (Religare Broking) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा (Ajit Mishra) के मुताबिक, घरेलू आर्थिक मजबूती के साथ अमेरिकी श्रम बाजार के अपेक्षा से कमजोर आंकड़ों ने वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत की उम्मीद बढ़ाई. इससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ.

इन कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा

  • भारती एयरटेल का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़कर 11.64 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया.
  • बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 33,059.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6.43 लाख करोड़ रुपये हो गया.
  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मार्केट कैप 16,084.29 करोड़ रुपये बढ़कर 10.12 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया.
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की वैल्यू 8,601.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5.44 लाख करोड़ रुपये हो गई.
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का बाजार पूंजीकरण 7,664.89 करोड़ रुपये बढ़कर 12.34 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का मार्केट कैप 6,461.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5.17 लाख करोड़ रुपये हो गया.

इन कंपनियों को हुआ नुकसान

  • लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का बाजार पूंजीकरण 26,572.20 करोड़ रुपये घटकर 5.54 लाख करोड़ रुपये रह गया.
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का मार्केट कैप 18,945.56 करोड़ रुपये घटकर 17.65 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.
  • भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की वैल्यू 4,846.08 करोड़ रुपये कम होकर 9.60 लाख करोड़ रुपये रह गई.
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) का बाजार पूंजीकरण 1,031.15 करोड़ रुपये घटकर 7.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

सबसे मूल्यवान कंपनी कौन रही

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा.

About the Author

authorimg

जय ठाकुरSenior-Sub Editor

मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो, देश की इकोनॉमी क…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments