Sunday, July 5, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद में सड़क प एसपी उतरे एसपी: वाहन जांच अभियान का...

जहानाबाद में सड़क प एसपी उतरे एसपी: वाहन जांच अभियान का नेतृत्व करते हुए नियमों का सख्ती से कराया पालन – Jehanabad News




जहानाबाद में रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने स्वयं सड़क पर उतरकर वाहन जांच अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान हेलमेट, बीमा, नंबर प्लेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। एसपी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में 50 से अधिक वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट, वैध दस्तावेजों की कमी और बीमा नहीं होने पर कई वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहनों की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। नंबर प्लेट पर किसी भी प्रकार का नाम, पद, प्रचार सामग्री या अन्य शब्द लिखना कानूनी अपराध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नियम पुलिस अधिकारियों, सरकारी पदाधिकारियों और आम नागरिकों सहित सभी पर समान रूप से लागू होता है। एसपी ने ट्रिपल लोडिंग और तेज रफ्तार पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी वाहन पर तीन लोग सवार पाए जाते हैं, तो चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त भी किया जा सकता है। उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करने और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें और यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। फिलहाल, काटे गए चालानों की कुल राशि की जानकारी नहीं दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments