गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड स्थित एक सराफा की दुकान से 22 ग्राम सोना और 22 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान होने के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान आर्यनगर के कुर्मियान टोला निवासी रोहित वर्मा के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की 41 सोने की नोज पिन और 620 रुपये बरामद हुए। दोपहर बाद आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 2 जुलाई को शाम के समय हुई थी चोरी
दुर्गाबाड़ी के पास रहने वाले रामनारायण ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि 2 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह चाय पीने के लिए दुकान से बाहर गए थे। इसी दौरान काउंटर में रखी करीब 22 ग्राम वजन की 41 सोने की नोज पिन और 22 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। लौटने पर सामान गायब देख उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में आर्यनगर का रोहित वर्मा चोरी करते हुए दिखा। जब वह उसके घर पहुंचे तो फरार हो गया। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link
गोरखपुर में कैमरे की मदद से पकड़ा गया चोर: सराफा की दुकान से उड़ाया था 22 ग्राम सोना और 22 हजार रुपए – Gorakhpur News
RELATED ARTICLES

