Last Updated:
Shah Rukh Khan House Mannat: एक्टर राघव जुयाल ने शाहरुख खान के घर मन्नत में अपनी पहली विजिट को याद किया. साथ ही खुलासा किया कि जब उन्होंने आर्यन खान से पूछा कि आपका रूम कौन-सा है? तो शाहरुख खान के बेटे की हंसी छूट गई थी.
नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की खूब चर्चा हो रही है. इसमें राघव जुयाल ने एक अहम किरदार निभाया है. इसमें वह परवेज नाम के लड़के का रोल निभाते दिखाई दिए. हाल ही में राघव जुयाल ने आर्यन खान के व्यक्तित्व और शाहरुख खान के बंगले मन्नत में जाने का अपना अनुभव बताया.
गलती से पूछ बैठे थे ऐसा सवाल
राघव ने मन्नत में जाते ही आर्यन खान से एक सवाल पूछा था, जो उन्हें शायद नहीं पूछना चाहिए था. इस बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, ‘मन्नत पहुंचकर गलती से मैंने आर्यन से पूछ लिया कि उनका कमरा कौन सा है? फिर, तुरंत मुझे एहसास हुआ कि यह शाहरुख खान का घर है, यहां कमरे नहीं, पूरे फ्लोर होते हैं. इस पर आर्यन हंसे और बोले कि चलो, ऊपर चलते हैं.’
असल जिंदगी में कैसे हैं आर्यन खान?
आर्यन खान के बारे में बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा कि वह एक अनोखी पर्सनैलिटी हैं. राघव ने खुलासा किया कि आर्यन वास्तव में बेहद मजेदार हैं और खूब लोट-पोट होकर हंसते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि आर्यन कैमरे के सामने ऐसा नहीं करते, जो उनकी निजी पसंद है. राघव जुयाल ने यह भी कहा कि ईश्वर ने आर्यन को अलग तरह से बनाया है.
मन्नत से बाहर निकलते ही मां को किया फोन
राघव ने बताया कि मन्नत में जाने का अनुभव इतना शानदार था कि बाहर निकलते ही उन्होंने तुरंत अपनी मां को फोन किया. मां को उन्होंने बताया कि वह मन्नत के अंदर गए थे. इस पर उनकी मां घर की भव्यता और सुंदरता के बारे में पूछती हैं. राघव जुयाल ने बाद में मां को आर्यन खान से एक दिन फिल्म के सेट पर मिलवाया था. इस दौरान आर्यन ने राघव की मां को प्यार और आदर से गले लगा लिया था.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

