Monday, July 13, 2026
Homeटेक्नोलॉजीलॉन्च से पहले सामने आए Samsung Galaxy Z Fold 8 के रेंडर्स,...

लॉन्च से पहले सामने आए Samsung Galaxy Z Fold 8 के रेंडर्स, डिजाइन में क्या होगा बदलाव


Samsung इसी महीने 22 जुलाई को साल का दूसरा Unpacked Event आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करेगी। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन Galxy Z Fold 8 का रेंडर लॉन्च से पहले सामने आ गया है। इसमें फोन का ओवरऑल डिजाइन रिवील हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस फोल्डेबल सीरीज के हिंज को बेहतर किया जाएगा, ताकि क्रीज की दिक्कत को दूर किया जा सके।

रेंडर हुआ लीक

Android Headlines ने सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का रेंडर शेयर किया है। शेयर किए गए रेंडर के मुताबिक, यह फोन तीन कलर ऑप्शन- क्रीम, ग्रेफाइट और लैवेंडर में आ सकता है। इसके अलावा एक Pistachio Finish कलर वाला वेरिएंट पेश किया जाएगा। यह खास तौर पर कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा।

रेंडर के मुताबिक, सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में बड़ा डिजाइन चेंज देखने को मिलेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन का चेसिस पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले चौड़ा होगा। वहीं, कवर डिस्प्ले की साइज भी 5.5 इंच होगी। यह फोन QHD+ डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। फोन में 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के कैमरा पैनल में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 4,800mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 25W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

22 जुलाई को होगा लॉन्च

सैमसंग का अपकमिंग अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट लंदन में आयोजित किया जाएगा। Galaxy Z Fold 8 सीरीज के अलावा कंपनी Galaxy Watch 9 सीरीज और Galaxy Watch Ultra 2 भी पेश करेगी।

यह भी पढ़ें – Oppo Reno 16, Reno 16c की सेल भारत में शुरू, जानें कहां मिल रहा ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments