मऊगंज जिला अस्पताल में सोमवार को आंखों के मरीजों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत की गई। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सिविल अस्पताल में याग लेजर और फेको मशीन सहित अत्याधुनिक नेत्र उपकरणों का शुभारंभ किया। इन मशीनों के चालू होने से अब जिले के मरीजों को इलाज और जांच के लिए रीवा या चित्रकूट जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। रोजाना आते हैं 50 से अधिक मरीज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि जिले को तीन अत्याधुनिक नेत्र मशीनें मिली हैं। इनमें से एक मशीन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए है, जबकि अन्य मशीनें मरीजों की नियमित जांच में उपयोग की जाएंगी। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से अधिक आंखों के मरीज आते हैं, जिन्हें अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। उद्घाटन के दौरान कलेक्टर ने खुद अपनी आंखों की जांच कराकर मशीनों की कार्यप्रणाली को देखा। फेको मशीन से होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल ने जानकारी दी कि फेको मशीन के माध्यम से मोतियाबिंद का ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक से किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान लगाए जाने वाले लेंस भी शासन की ओर से अस्पताल में ही मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। याग लेजर से दूर होगी लेंस की धुंधलाहट डॉ. पटेल ने बताया कि याग लेजर मशीन की मदद से मोतियाबिंद ऑपरेशन के दो से तीन साल बाद लेंस में आने वाली धुंधलाहट और अन्य समस्याओं का उपचार भी मऊगंज में ही संभव होगा। अस्पताल में लगभग 70 से 75 प्रतिशत आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं और शेष मशीनें भी जल्द आ जाएंगी। पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही किचन का जायजा लेते हुए भर्ती बच्चों और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, देसी घी के लड्डू और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Source link
अब मऊगंज जिला अस्पताल में होगा मोतियाबिंद का आधुनिक इलाज: कलेक्टर ने किया याग लेजर और फेको मशीन का शुभारंभ; रीवा-चित्रकूट जाने से मिलेगी मुक्ति – Mauganj News
RELATED ARTICLES

