Tuesday, July 14, 2026
Homeबिज़नेसमिट्टी में मिली पेट्रोल-डीजल सस्ते होने की आस, आज फिर महंगा हो...

मिट्टी में मिली पेट्रोल-डीजल सस्ते होने की आस, आज फिर महंगा हो गया कच्चा तेल


Last Updated:

Crude Oil Price Today : अमेरिका-ईरान के बीच युद्वविराम होने के बाद कच्‍चे तेल की कीमत एक बार गिरकर 71 डॉलर बैरल तक पहुंच गई थी. अब जंग दोबारा शुरू होने के बाद क्रूड के दाम फिर से चढ़ने लगे हैं. कल ब्रेंट क्रूड 11 फीसदी चढ़ा था तो आज भी इसमें एक फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कच्‍चे तेल में तेजी जारी है.

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदें अमेरिका-ईरान जंग की भेंट चढ़ गई हैं. युद्ध की वजह से आज फिर कच्‍चे तेल की कीमत में उछाल आया है. कल ब्रेंट क्रूड की कीमत 10 फीसदी चढ़ गई थी. चार्ट पर दैनिक रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) में भी ब्रेकआउट दर्ज किया गया है, जो साफ इशारा कर रहा है कि आने वाले दिनों में कच्‍चे तेल की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.

आज ब्रेंट क्रूड 1.66 % चढ़कर 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह अमेरिकी कच्‍चा तेल (WTI) भी 2 फीसदी की तेजी के साथ 79.88 डॉलर बैरल पर पहुंच गया है. इस बड़ी तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से शुरू हुए हमले और हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करने की वॉशिंगटन की योजना है. इस भू-राजनीतिक तनाव के चलते तेल की कीमतों में उछाल आया है.

अमेरिकी सेना की एयरस्ट्राइक और ईरान का पलटवार

अमेरिकी सेना ने ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इन हमलों का सीधा मकसद हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को पूरी तरह कमजोर करना है. इसके जवाब में तेहरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं.

होर्मुज ठप 130 की जगह गुजरे सिर्फ 9 जहाज

ईरान ने एक बार फिर हॉर्मुज को बंद कर दिया है. उसने चेतावनी दी है कि वे उसके तय रास्तों के अलावा कहीं और से न गुजरें. वहीं अमेरिका ने इस जलमार्ग पर नियंत्रण की योजना का ऐलान कर दिया.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments