मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य से 2.90 करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक, चार युवकों ने पहले दोस्ती कर पीड़ित का विश्वास जीता, फिर घर में रखे नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी के पैसों से आरोपियों ने लग्जरी कार, महंगे मोबाइल, सोने के आभूषण और ब्रांडेड सामान खरीदा। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 करोड़ रुपए नकद और करीब 60 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपी दुबई भागने की तैयारी में थे। पासपोर्ट बनने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर…
Source link
यूपी की बड़ी खबरें: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य के फ्लैट में चोरी, 4 दोस्तों ने मिलकर उड़ाए 2.90 करोड – Uttar Pradesh News
RELATED ARTICLES

