Wednesday, July 15, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज में युवक-रिश्तेदार पर चाकू से हमला: आपसी रंजिश में हमला,...

गोपालगंज में युवक-रिश्तेदार पर चाकू से हमला: आपसी रंजिश में हमला, एक की हालत गंभीर; गोरखपुर रेफर – Gopalganj News




गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा गांव के पास आपसी रंजिश में दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक युवक और उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान तिरबिरवा गांव निवासी 45 वर्षीय छोटे लाल यादव, जो स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के बेटे हैं, और 30 वर्षीय बिपिन राम, जो बांका राम के बेटे हैं, के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी हैं। जानकारी के अनुसार, छोटे लाल यादव और बिपिन राम काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए नामजद आरोपियों ने बिपिन राम के साथ पुराने विवाद को लेकर हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर बिपिन पर हमला कर दिया। छोटे लाल यादव जब बीच-बचाव करने आए, तो उन पर भी हमला किया गया। चाकू लगने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने बिपिन राम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments