प्रतापगढ़ की धमोत्तर पंचायत समिति की मगरी पंचायत में लगे ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग ने विरासत नामांतरण मामलों का समाधान किया गया। गांव के पीरूलाल और कमतू बाई ने बताया कि उनके पिता बापूलाल के निधन के बाद हमारे नाम जमाबंदी में दर्ज नहीं हो पाए थे। इस कारण उन्हें राजस्व कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विरासत नामांतरण के लिए आवेदन पेश किया। शिविर में मौजूद पटवारी, गिरदावर और तहसीलदार ने मामले की सुनवाई की और नामांतरण खोलने की प्रक्रिया पूरी की। इसी शिविर में राजस्व विभाग ने ग्राम पंचायत मगरी के छह अन्य लाभार्थियों के विरासत नामांतरण भी खोले। इन लाभार्थियों ने बताया कि उनके पिता रामाजी के निधन के बाद उनके नाम जमाबंदी में दर्ज नहीं हो पाए थे, जिससे उन्हें राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही थी। शिविर के दौरान राजस्व विभाग से विरासत नामांतरण की प्रक्रिया की जानकारी मिलने पर इन लाभार्थियों ने भी आवेदन पेश किए। पटवारी, गिरदावर और तहसीलदार ने नामांतरण खोलने की प्रक्रिया पूरी की। बाबरिया, हुरजी, इंद्रा, गुड़ी, मगदू बाई और सोनिया के नाम जमाबंदी में दर्ज कर उन्हें जमाबंदी की कॉपी दी गई।
Source link

