Thursday, July 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमिर्जापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की मौत: खेत...

मिर्जापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की मौत: खेत से लौट रहा था घर, एक महीने पहले हुई थी शादी – Dhaurahan(Marihan) News




मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत धौरहा के रैकरी ग्राम सभा में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान रैकरी निवासी विजय बिंद (27 वर्ष), पुत्र झब्बू लाल बिंद के रूप में हुई है। साइड लेते समय अनियंत्रित होकर टकराई बाइक जानकारी के मुताबिक, विजय बिंद अपने खेत में बादाम बोने के बाद साथी संजय बिंद (पुत्र सियाराम) के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चीखुड़ियां की ओर से भस्सी (खनिज) लादकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बगल से गुजरते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौका पाकर ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। 25 दिन पहले ही सिर पर सजा था सेहरा इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। विजय बिंद की शादी पिछले महीने ही 21 जून को सक्तेशगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। अभी शादी की रस्में और हाथों की मेहंदी भी ठीक से नहीं छूटी थी कि 25 दिनों के भीतर ही पत्नी शिला का सुहाग उजड़ गया। अचानक हुए इस वज्रपात से नवविवाहिता पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments