Saturday, July 11, 2026
Homeविदेशट्रम्प बोले-मेरी हत्या हुई तो जवाबी कार्रवाई, आदेश दे चुका: ईरान...

ट्रम्प बोले-मेरी हत्या हुई तो जवाबी कार्रवाई, आदेश दे चुका: ईरान से बातचीत जारी पर सीजफायर खत्म; रिपोर्ट- अमेरिका ने इजराइल से फाइटर जेट्स हटाए




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं। अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो मैंने पहले ही ऐसे आदेश दे दिए हैं कि ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाए।” ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका ईरान से बातचीत के लिए तैयार हो गया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है। उधर, इजराइली मीडिया कान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजराइल से अपने 12 F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट वापस बुलाने शुरू कर दिए हैं। ये विमान फरवरी से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन्हें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था और इन्होंने हालिया हमलों में भी हिस्सा लिया था। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments