Friday, July 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसात मोबाइल चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार: झाड़ियों में छिपाकर रखे...

सात मोबाइल चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार: झाड़ियों में छिपाकर रखे थे, सतना से धान रोपाई करने माखननगर आए थे मजदूर – narmadapuram (hoshangabad) News




माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम बीकोर में धान रोपाई के लिए आए मजदूरों के सात मोबाइल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नर्मदापुरम देहात थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चारों को संदेह के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर करीब 50 हजार रुपए कीमत के सात मोबाइल बरामद किए गए। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 15-16 जुलाई की रात ग्राम बीकोर और भटवाड़ा के बीच बने एक मकान में सतना से आए मजदूर धान रोपाई के लिए ठहरे हुए थे। देर रात आरोपी घर में घुस गए और सात मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब मजदूर जागे तो मोबाइल गायब मिले। इसके बाद मजदूर राजभान कोल की शिकायत पर माखननगर थाने में मामला दर्ज किया गया। रात्रि गश्त में पकड़ाए संदिग्ध चोरी के बाद आरोपी लौट रहे थे। इसी दौरान नर्मदापुरम देहात थाना के एएसआई लक्ष्मण अमोले, आरक्षक अनिल, कपिल और जितेंद्र विश्वकर्मा ने रात्रि गश्त के दौरान उन्हें रोककर पूछताछ की। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर चारों को थाने ले जाया गया। पूछताछ में उन्होंने माखननगर क्षेत्र में चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों विशाल पारधी, गुड्डूलाल पारधी, समीर पारधी, क्रिस पारधी (सभी निवासी ग्राम बाबरी, शिवपुर) ने पूछताछ में बताया कि चोरी किए गए मोबाइल बीकोर नहर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे हैं। उनकी निशानदेही पर सातों मोबाइल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments