Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनिगाही परियोजना के पास 32 टन अवैध कोयला जब्त: सिंगरौली के...

निगाही परियोजना के पास 32 टन अवैध कोयला जब्त: सिंगरौली के जंगल में मिला लावारिस कोयला; खनिज विभाग और एनसीएल की संयुक्त कार्रवाई – Singrauli News




सिंगरौली जिले में एनसीएल निगाही परियोजना क्षेत्र के पास सोमवार को खनिज विभाग और एनसीएल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने 32 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त किए गए कोयले की बाजार कीमत 2 से 3 लाख रुपए है। रेलवे लाइन से 200 मीटर दूर मिला लावारिस स्टॉक खनिज विभाग के अनुसार यह कोयला निगाही खदान के पास रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूर लावारिस हालत में पड़ा मिला। सुरक्षा के लिहाज से जब्त कोयले को मोरवा थाना परिसर में रखवा दिया गया है। लंबे समय से अवैध भंडारण की आशंका इतनी बड़ी मात्रा में कोयले का भंडारण मिलने से स्थानीय स्तर पर कोयला चोरी की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह कोयला एक-दो दिन में नहीं, बल्कि लंबे समय से यहां इकट्ठा किया जा रहा था। खनिज विभाग ने शुरू की मामले की जांच खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जंगल से कोयला जब्त कर मोरवा पुलिस को सूचना दे दी गई है। खनिज नियमों के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध स्टॉक किस गिरोह का है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments