Thursday, July 23, 2026
HomeएजुकेशनJPSC Exam Postponed: 25 जुलाई से होने वाली JPSC मुख्य परीक्षा टली,...

JPSC Exam Postponed: 25 जुलाई से होने वाली JPSC मुख्य परीक्षा टली, 8 अन्य एग्जाम भी रुके; जानिए वजह


झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा  2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय परीक्षा शुरू होने से कुछ ही दिन पहले, 22 जुलाई को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से घोषित किया गया था। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत अधिसूचित यह परीक्षा रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 जुलाई को दो चरणों में आयोजित की जानी थी। 

अनियमितताओं को बताया गया वजह 

आयोग के अनुसार, सरकार से प्राप्त आदेशों और परीक्षा के संचालन में अनियमितताओं के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अपने आधिकारिक नोटिस में JPSC ने कहा, ‘सरकार से प्राप्त आदेशों और परीक्षा के संचालन में अनियमितताओं के कारण, अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा – 2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।’ बता दें कि, आयोग ने अनियमितताओं की प्रकृति के बारे में और अधिक जानकारी साझा नहीं की है और न ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है।

Image Source : JPSC.GOV.IN झारखंड लोक सेवा आयोग की अधिसूचना।

नई तारीखों का करना होगा इंतजार 

गौरतलब है कि, परीक्षा स्थगित होने के कारण उम्मीदवारों को आयोग की ओर से नई अधिसूचना का इंतजार करना होगा। JPSC उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे संशोधित परीक्षा तिथियों और अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी के लिए नियमित रूप से इसकी आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रेस विज्ञप्ति भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। ये भी कहा गया है कि, जब तक नया कार्यक्रम घोषित नहीं हो जाता, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अपुष्ट जानकारी से बचें।  


 

ये भी पढ़ें – 

GATE 2027 Exam की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें इस बार क्या है नया, साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी जानिए

 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments