Thursday, July 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश18.93 लाख की साइबर ठगी में एक और युवक गिरफ्तार: राजस्थान...

18.93 लाख की साइबर ठगी में एक और युवक गिरफ्तार: राजस्थान पुलिस ने मैहर से अब तक 3 आरोपी पकड़े; साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे खाते – Maihar News




राजस्थान के बारां जिले में 18.93 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस ने मैहर से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एमबीए पास है और उस पर ग्रामीणों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड जब्त किए हैं और 4.58 लाख रुपए होल्ड कराए हैं। 13 महीने की जांच के बाद मैहर पहुंची राजस्थान पुलिस पुलिस के मुताबिक बारां जिले के ग्राम अवाई निवासी द्रोपदी बाई और उनके पति रमेशचंद्र धाकड़ को डूब क्षेत्र की जमीन के मुआवजे के रूप में करीब 18 लाख रुपए मिले थे। यह राशि उन्होंने निजी बैंक में दो एफडी के रूप में जमा की थी। 19 जून 2023 को बैंक पहुंचने पर पता चला कि दोनों एफडी ऑनलाइन तोड़कर 18.93 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। खास बात यह रही कि उनके मोबाइल पर न तो ओटीपी आया और न ही बैंक अलर्ट मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। तीसरे आरोपी का सुराग करीब 13 महीने की जांच के बाद राजस्थान पुलिस 14 जुलाई को मैहर पहुंची और डेल्हा निवासी ड्राइवर राजन साकेत तथा कियोस्क संचालक व मैकेनिकल इंजीनियर श्रीकांत लखेरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मैहर निवासी 34 वर्षीय विनोद सिंह का नाम सामने आया, जिसे 19 जुलाई को हिरासत में लेकर राजस्थान ले जाया गया। ग्रामीणों के नाम पर खाते खुलवाकर साइबर ठगों को देते थे पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विनोद सिंह और श्रीकांत लखेरा ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड अपने पास रखकर बिहार और रीवा के साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था। मोबाइल-सिम जब्त, 4.58 लाख रुपए होल्ड राजस्थान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं। साथ ही संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर 4.58 लाख रुपए होल्ड कराए गए हैं। पुलिस अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में विशेष टीम के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। …………………………. ये खबर भी पढ़े… बिना कॉल-ओटीपी के तोड़ी FD, 18.93 लाख की ठगी राजस्थान की बारां साइबर क्राइम पुलिस ने 18.93 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के मैहर जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक मैकेनिकल इंजीनियर ई-मित्र सेंटर की आड़ में बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड खरीदकर साइबर ठगों तक पहुंचाता था। पढ़े पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments