Friday, July 24, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश16.52 करोड़ से होगा मानकनगर स्टेशन का कायाकल्प: दो मंजिला स्टेशन...

16.52 करोड़ से होगा मानकनगर स्टेशन का कायाकल्प: दो मंजिला स्टेशन भवन, नई लिफ्ट और आधुनिक यात्री सुविधाएं होंगी उपलब्ध – Lucknow News




उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मानकनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इस परियोजना पर करीब 16.52 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने दी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन पुनर्विकास के तहत स्टेशन पर नया दो मंजिला भवन बनाया जा रहा है। इसमें आधुनिक टिकटिंग सुविधा और यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय विकसित किए जाएंगे, ताकि सफर के दौरान लोगों को अधिक सुविधा मिल सके। लिफ्ट, पार्किंग और नए शौचालय भी बनेंगे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा तीन नई लिफ्ट लगाई जाएंगी। पुरुष, महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े अन्य आवश्यक विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। यात्रियों को मिलेगा आधुनिक स्टेशन का अनुभव रेलवे का कहना है कि पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद मानकनगर रेलवे स्टेशन पहले की तुलना में अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनेगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments