Saturday, July 25, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में बारिश - हवाओं के बीच बिजली हुई गुल: गोमती...

लखनऊ में बारिश – हवाओं के बीच बिजली हुई गुल: गोमती नगर – महानगर में पोल पर गिरे पेड़ , रहीमाबाद में सोशल मीडिया की मदद से आई बिजली – Lucknow News




लखनऊ में शुक्रवार को मौसम बदलने के बाद बिजली कई जगह गुल हो गई। तेज हवा और बारिश से जगह-जगह विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने और खंभे उखड़ने से सप्लाई बाधित हुई। अलीगंज, जानकीपुरम और महानगर समेत विभिन्न जगहों पर बिजली संकट रहा। बिजली कटौती के कारण कई कॉलोनियों में पानी का संकट देखने को मिला। शहर के इन इलाकों में बिजली गुल हुई अलीगंज में GSI उपकेंद्र के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई। महानगर इलाके में विद्युत पोल गिर गया। मोहनलालगंज में फीडर ब्रेकडाउन हो गया । इसके अलावा फैजुल्लागंज के गायत्री नगर और यूपीआईएल उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले राजेन्द्र नगर में भी देर तक अंधेरा छाया रहा। चिनहट, कमता,गोमतीनगर, इंदिरानगर, दाउद नगर, अमीनाबाद , जानकीपुरम,और चौक जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में दिनभर बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। इससे परेशान लोगों ने लेसा के टोल-फ्री नंबर 1912 और स्थानीय सब-स्टेशन पर कई बार फोन मिलाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तारों का मकड़जाल होगा साफ शहर में अलग अलग हिस्सों से तारो का मकड़जाल हटाया जाएगा। कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने घरों और दुकानों के ऊपर फैले बिजली के तारों के को हटाया जाएगा। अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एबीसी (एरियल बंच्ड) केबल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे खुले बिजली तारों का जाल समाप्त होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बिजली पोल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने परिसरों में आर्ड केबल लगवाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि आर्ड केबल लगने के बाद विभाग की ओर से निशुल्क नया बिजली मीटर भी लगाया जाएगा। सोशल मीडिया की मदद से आई बिजली रहीमाबाद के गोपालपुर में महाराजा के घर पर लगा बिजली मीटर 15 दिनों से बंद पड़ा था। उपभोक्ता हर्षित ने बताया कि उनकी दादी महाराजा के नाम से बिजली कनेक्शन है। मीटर खराब हुआ तो टोल फ्री नंबर और उपकेंद्र पर शिकायत की थी, लेकिन बिजली मीटर नहीं बना। जिसके बाद सोशल मीडिया का सहारा लेकर वीडियो वायरल किया। जिसके बाद रहीमाबाद पावर हाउस से बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली मीटर सही करके सप्लाई चालू किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments