Sunday, July 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानरघुवीर मीणा बोले-अहंकारी भाजपा सरकार को जवाब देना होगा: केंद्रीय मंत्री...

रघुवीर मीणा बोले-अहंकारी भाजपा सरकार को जवाब देना होगा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, कांग्रेसी बोले- यह तो शुरूआत – Udaipur News




केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उदयपुर में कांग्रेस ने शनिवार शाम को जश्न मनाया। उदयपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में हिरणमगरी सेक्टर-4 चौराहा पर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इसे केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की जीत बताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा नेताओं के मामले जनता के सामने आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के कारण जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है और अब सरकार के पतन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता और कांग्रेस के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में बैठी भाजपा सरकार को अब जनता के सवालों का जवाब देना होगा और उसकी हर नाकामी का हिसाब लिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। कांग्रेस ने दावा किया कि वह छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व देहात अध्यक्ष लाल सिंह झाला, विवेक कटारा, जगदीश राज श्रीमाली, पंकज शर्मा, कचरूलाल चौधरी, लक्ष्मीनारायण पंड्या, डॉ. कल्याण सिंह राव, डॉ. कौशल नागदा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने निकाली रैली:नेता बोले- दोषी कितना प्रभावशाली हो, उसका नाम सामने लेकर आए सरकार उदयपुर में एक घंटे तक झमाझम बरसात:कई इलाकों में भरा, जयसमंद झील का जलस्तर 6 सेमी बढ़ा; अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट होटल की खिड़की से झील में गिरी बच्ची, मौत:दिल्ली से उदयपुर घूमने आया था परिवार, पिता गोद में शव लेकर घर रवाना उदयपुर में पुलिस अफसर बनकर दंपती से लूट की कोशिश:बढ़ती वारदातों का हवाला देकर गहने उतारने के लिए कहा, लोगों को आता देख बाइक छोड़कर भागे बदमाश चतुर्थ-श्रेणी कर्मचारी भर्ती में उदयपुर में काउंसलिंग 28 जुलाई से:विशेष छूट के लिए 27 जुलाई तक जमा करें दस्तावेज, जानिए किन अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments