Tuesday, July 28, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVodafone Idea ने सस्ते में लॉन्च किया नया प्लान, 20 OTT ऐप्स...

Vodafone Idea ने सस्ते में लॉन्च किया नया प्लान, 20 OTT ऐप्स समेत मिलेंगे कई बेनिफिट


Vodafone Idea ने एक और सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा समेत 20 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वोडाफोन-आइडिया ने इसे एक एंटरनेटमेंट पैक के तौर पर लॉन्च किया है। इससे पहले भी कंपनी ने 180 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान उतारा था, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

वोडाफोन-आइडिया ने अपने इस नए रिचार्ज प्लान को एक एंटरटेनमेंट पैक के तौर पर पेश किया है। इसके लिए 200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी इस प्लान के साथ इंटरनेट डेटा के साथ-साथ 20 OTT ऐप्स का भी एक्सेस देती है। साथ ही, यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलता है।

Vi का 200 रुपये वाला प्लान

Vi का यह 200 रुपये वाला नया प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह एक ऐड-ऑन पैक है, जिसे आप रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को 30GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। वहीं, Vi Movies & TV समेत 20 OTT प्लेटफॉर्म्स और 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलेगा।

इन 20 OTT ऐप्स में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay, NextGTV आदि शामिल हैं।

Vodafone Idea का 180 दिन वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह रिचार्ज प्लान 1149 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अलग से कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। यही नहीं, पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। Vi अपने इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेटा बेनिफिट्स भी ऑफर कर रहा है। यह प्लान लेने वाले वोडाफोन यूजर्स 15GB डेटा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही, इसमें 1800 SMS का फायदा भी मिलेगा।

इसके अलावा कंपनी ने सबसे महंगा रिचार्ज प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 4,600 रुपये है। इस प्लान में मिलने वाले वेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 1 साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजना 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाता है। यही नहीं, यूजर्स को हर 28 दिन के लिए 300GB डेटा दिया जा रहा है। यह डेटा यूजर्स चाहे तो 4G या 5G किसी भी नेटवर्क पर यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – क्या है Jio की Smart Wall टेक्नोलॉजी? घर की दीवार कोने-कोने में पहुंचाएगी सिग्नल





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments