Tuesday, July 28, 2026
Homeराज्यबिहारजिला परिषद अध्यक्ष के ठिकानों पर EOU की रेड: दुलारी देवी...

जिला परिषद अध्यक्ष के ठिकानों पर EOU की रेड: दुलारी देवी के आवास पर सुबह से दस्तावेजों की जांच जारी, सहयोगी के घर भी छापेमारी – Jamui News




जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने मंगलवार सुबह जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी उनके सहयोगी के आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह से ही जारी है। ईओयू की टीम दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने परिसर में आने-जाने पर निगरानी रखी और आवश्यक कागजात की पड़ताल शुरू की है। फिलहाल, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हाल के दिनों में जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी अपने नए आवास के निर्माण को लेकर चर्चा में रही थीं। उनके पति गुड्डू यादव का नाम भी पूर्व में आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। ईओयू की इस कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। घटनास्थल की तस्वीरें….
खबर अपडेट हो रही है…..



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments