Wednesday, July 29, 2026
Homeराज्यबिहारSWM नियम उल्लंघन पर 5,700 रुपए जुर्माना: कटिहार में अतिक्रमण हटाने...

SWM नियम उल्लंघन पर 5,700 रुपए जुर्माना: कटिहार में अतिक्रमण हटाने के अभियान में कार्रवाई – Katihar News




कटिहार नगर निगम ने बुधवार को शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 का उल्लंघन करने पर कुल ₹5,700 का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की टीम ने यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप से शुरू किया, जो न्यू मार्केट सब्जी मंडी तक चला। ₹5,700 का जुर्माना भी वसूला इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आवागमन सुचारु हो सका। अभियान के दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सख्त कार्रवाई जारी रहेगी नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों से कुल ₹5,700 का जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments