रामपुर में रविवार को ‘माय भारत’ द्वारा “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना था। यह कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुर में आयोजित हुआ, जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य करण सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे को व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक बताया। प्रधानाचार्य ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनसे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन देखा और उनके संदेशों से प्रेरणा ली। इसके उपरांत, सभी प्रतिभागियों ने “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” की सामूहिक शपथ ली। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ‘माय भारत’ पोर्टल पर चल रहे एक करोड़ नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती मीनू बोहरा ने युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण, स्वयंसेवा और विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों में भागीदारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, ‘माय भारत’ के युवा स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने इसे युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Source link
रामपुर में पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद: युवाओं ने नशामुक्त भारत बनाने की शपथ ली, नशे को बताया घातक – Rampur News
RELATED ARTICLES

