Friday, August 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशविभागाध्यक्षों, एसीएस, पीएस से बोले सीएस बर्णवाल: मैन टू मैन डिलीवरी...

विभागाध्यक्षों, एसीएस, पीएस से बोले सीएस बर्णवाल: मैन टू मैन डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत बनाएं, सीएम की प्राॅयोरिटी पर फोकस रखें – Bhopal News




मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने विभाग प्रमुखों से कहा है कि मैन-टू-मैन डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत बनाएं तथा जिन योजनाओं को सीएम की प्राथमिकता में शामिल किया है, उसे पूरा करने में जरा भी लापरवाही नहीं की जाए। खासतौर पर सीएम हेल्पलाइन में आने वाले मामलों के निराकरण पर फोकस किया जाए। सीएस बर्णवाल ने ये बातें मंगलवार को मंत्रालय में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान कहीं। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि नागरिकों को लोक सेवाओं देने का काम तय नियत समय अवधि में किया जाए। लोक सेवा गारंटी में जो भी सेवाएं दी जा रही हैं उसे समय पर लोगों को सुलभ कराया जाए ताकि किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिले। सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में मुख्य सचिव बर्णवाल ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जो भी जरूरी कदम उठा सकते हैं उसके लिए काम करें। उन्होंने शासकीय कार्यों के क्रियान्वयन को प्रभावी रूप से किए जाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। अफसरों से उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान की मॉनिटरिंग करने का काम भी गंभीरता से किया जाए ताकि मैदानी फीडबैक सामने आ सके और जो भी कमियां हों, उसे सुधारा भी जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments