Friday, August 7, 2026
Homeराज्यदिल्लीअभिजीत दीपके बोले- CJP अभी पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनेगी: प्रेशर ग्रुप...

अभिजीत दीपके बोले- CJP अभी पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनेगी: प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेंगे; देश को नई पार्टी नहीं, मजबूत जन आंदोलन की जरूरत


  • Hindi News
  • National
  • CJP Pressure Group Statement | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

छत्रपति संभाजीनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित किया।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि फिलहाल CJP राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा- अभी भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, इसलिए CJP फिलहाल उसी भूमिका में काम करेगी।

CJP प्रवक्ता सौरव दाव ने कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस कराने की मांग को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। सौरव ने कहा- घायल प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल मदद देने की भी तैयारी की जा रही है। सोनम वांगचुक आगे भी CJP के मार्गदर्शक बने रहेंगे और संगठन समय-समय पर उनसे सलाह लेगा।

NEET-UG पेपर लीक आंदोलन से चर्चा में आए CJP की आज छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर पर अहम बैठक होने वाली है। दीपके ने कहा कि बैठक में जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments