Friday, August 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजौनपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर कार्यशाला: जन-आंदोलन बनाने पर...

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर कार्यशाला: जन-आंदोलन बनाने पर जोर, प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने की शिरकत – Jaunpur News




जौनपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली कार्यशाला में प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर मुख्य अतिथि, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय विशिष्ट अतिथि तथा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान तिरंगा वितरण, पदयात्राओं के मार्ग निर्धारण और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि आकांक्षा सोनकर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराता है, तो इससे नई पीढ़ी में देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना का विकास होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़ने पर उन्होंने जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सुशील उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश फैलाने की बात कही।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटा है। उन्होंने बताया कि बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लक्ष्य है कि जिले का कोई भी घर ऐसा न रहे, जहां तिरंगा न फहराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय चेतना का जनआंदोलन बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, विनय सिंह, अमित श्रीवास्तव, राज पटेल, परविंदर चौहान, नीरज मौर्य, जिला मंत्री सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, अंशु कुशवाहा, संतोष मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, राजेश गुप्ता, राजकेश्वर पाल, देवी प्रसाद सिंह, आमोद सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, सुधाकर उपाध्याय, प्रीति गुप्ता, विकास ओझा, अभिनव सिंह, दिग्विजय सिंह, विशाल गौतम, अनिल गुप्ता, विमला श्रीवास्तव सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments