Sunday, August 9, 2026
Homeराज्यदिल्लीगुरुग्राम में विधायक का फाइव स्टार लग्जरी कांवड़ शिविर: वाटरप्रूफ जर्मन...

गुरुग्राम में विधायक का फाइव स्टार लग्जरी कांवड़ शिविर: वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर एसी टेंट, अलग-अलग शहरों का 56 भोग, सीएम सैनी ने की सराहना – gurugram News




दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर स्थित धनचिरी कैंप में आयोजित भव्य श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर इन दिनों अपनी अनूठी और अत्याधुनिक व्यवस्थाओं के चलते देशभर में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुकेश शर्मा पहलवान द्वारा संचालित यह शिविर आम पंडालों से बिल्कुल अलग है। यह फाइव स्टार कांवड शिविर केदारनाथ की थीम पर बनाया गया है। इसे देश का पहला ऐसा ‘फाइव स्टार लग्जरी कांवड़ शिविर’ कहा जा रहा है, जहां शिवभक्तों की सेवा के लिए ऐसी हाई-टेक और आरामदायक सुविधाएं जुटाई गई हैं, जो अमूमन बड़े फाइव स्टार होटलों में देखने को मिलती हैं। यहां खानपान से लेकर उमस, गर्मी और अचानक होने वाली बारिश से कांवड़ियों को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर एयर कंडिशनर टेंट इस फाइव स्टार कांवड़ शिविर की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे धनचिरी कैंप के एक बड़े हिस्से पर विशालकाय जर्मन हैंगर टेंट लगाए गए हैं। यह पूरा परिसर वातानुकूलित और वाटरप्रूफ है। टेंट के भीतर प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को ठंडी हवा और शांत वातावरण का अहसास होता है, जिससे उनकी सैकड़ों किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की थकान कुछ ही पलों में दूर हो जाती है। टेंट के अंदर आरामदायक बिस्तरों, गद्दों और तकियों की साफ-सुथरी व्यवस्था की गई है, जहां हजारों शिवभक्त एक साथ विश्राम कर रहे हैं। अलग-अलग शहरों के स्पेशल पकवान और छप्पन भोग इस शिविर की सबसे अनोखी और मुख्य विशेषता यहां का खान-पान और प्रसाद प्रबंधन है। विधायक मुकेश शर्मा पहलवान ने बताया कि भगवान भोलेनाथ को लगाए जाने वाले भोग और कांवड़ियों को परोसे जाने वाले भोजन के लिए रोजाना देश के अलग-अलग प्रसिद्ध और ऐतिहासिक शहरों से विशेष पकवान व ‘छप्पन भोग’ मंगाया जा रहा है। किसी दिन मथुरा के मशहूर पेड़े और रबड़ी मंगाए जा रहे हैं, तो किसी दिन बनारस की कचौड़ी, आगरा का पेठा, राजस्थान के पारंपरिक मिष्ठान और दिल्ली के चुनिंदा स्वादिष्ट व्यंजन यहां विशेष वाहनों से पहुंचाए जा रहे हैं। शुद्ध देसी घी से तैयार इन पकवानों का स्वाद चखकर शिवभक्त निहाल हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बकायदा फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच करती है। आधुनिक फुट मसाज मशीनें और विश्राम गृह हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर नंगे पैर, छाले पड़े पैरों के साथ सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके आने वाले कांवड़ियों के लिए यहां विशेष राहत का इंतजाम है। शिविर में आधुनिक फुट मसाज मशीनें लगाई गई हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के जरिए कांवड़ियों के पैरों की सिकाई और मालिश की जा रही है, जिससे उनके पैरों की सूजन और दर्द में तत्काल आराम मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, जो कांवड़िए अत्यधिक थक चुके हैं, उनके लिए पेशेवर सेवादारों द्वारा भी मालिश और एक्यूप्रेशर की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि वे अपनी आगे की यात्रा बिना किसी शारीरिक कष्ट के पूरी कर सकें। शिविर में मिनी अस्पताल बनाया लंबी और कठिन पैदल यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के पैरों में बड़े-बड़े छाले पड़ जाते हैं, या फिर बुखार, बदन दर्द और पेट की समस्याओं से वे ग्रसित हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शिविर के भीतर एक अत्याधुनिक मिनी-अस्पताल स्थापित किया गया है। यहां योग्य और अनुभवी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों की एक बड़ी टीम चौबीस घंटे तैनात रहती है। शिविर में आने वाले हर बीमार या घायल कांवड़िए का तुरंत इलाज किया जाता है। पैरों के छालों पर बकायदा ड्रेसिंग की जाती है और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां, पेनकिलर, ओआरएस के पैकेट व अन्य आवश्यक मेडिकल सामग्रियां पूरी तरह से निशुल्क वितरित की जा रही हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शिविर के ठीक बाहर एम्बुलेंस की गाड़ी भी है। सीएम सैनी ने की पूजा अर्चना विधायक मुकेश शर्मा द्वारा तैयार की गई इस अनूठी और नि:स्वार्थ सेवा देखने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस शिविर में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर सबसे पहले भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और इतने बड़े पैमाने पर की गई हाई-टेक व्यवस्था को देखकर बेहद प्रभावित हुए। भोजल की तारीफ की मुख्यमंत्री सैनी ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों की थाली में भोजन परोसा और उनसे बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लव देव, कई कैबिनेट मंत्री सहित संगठन और प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी धनचिरी कैंप का दौरा कर चुके हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी शिविर में सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूरे शिविर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा, नागरिक सुरक्षा और पुलिस बल के जवान भी तैनात हैं। कांवड़ियों के मनोरंजन और आध्यात्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए शाम के समय सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा शिव भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाती है, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो जाता है। चौबीस घंटे चलने वाले इस शिविर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और सैकड़ों सफाईकर्मी लगातार परिसर को साफ रखने में जुटे हुए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments