पटना में मेट्रो निर्माण के चलते चिड़ियाघर के पास करीब 200 मीटर हिस्से में सड़क की एक लेन से ही वाहनों का परिचालन हो रहा है। इससे पीक आवर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। पुलिस ने जाम की समस्या को देखते हुए सोमवार से सगुना मोड़ की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए नया डायवर्जन प्लान लागू किया है। पटना जंक्शन की ओर जाने के लिए नया रूट राजाबाजार पुल के नीचे से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को चिड़ियाघर पहुंचने से पहले डुमरा चौकी के पास डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन एयरपोर्ट के मुख्य गेट के सामने से पटेल गोलंबर और हार्डिंग रोड होते हुए आयकर गोलंबर या पटना जंक्शन की ओर जा सकेंगे। एलएनजेपी अस्पताल की ओर भी भेजे जाएंगे वाहन कुछ व्यावसायिक वाहनों को चिड़ियाघर से पहले एलएनजेपी अस्पताल की ओर मोड़कर पुनाईचक की तरफ भेजा जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य चिड़ियाघर के पास बंद लेन पर वाहनों का दबाव कम करना है। चिड़ियाघर के पास सड़क की एक लेन बंद होने के कारण राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास पीक आवर में जाम की स्थिति बन रही है। वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हो रही है। इसी वजह से व्यावसायिक वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजने का फैसला लिया गया है। विकास भवन और विद्युत भवन के पास भी बदलेगा रूट यातायात पुलिस के अनुसार, मेट्रो का अगला निर्माण कार्य विकास भवन और विद्युत भवन के आसपास शुरू होना है। वहां काम शुरू होने के बाद आयकर गोलंबर से ही व्यावसायिक वाहनों को डायवर्ट करने की योजना है। एलएनजेपी अस्पताल से पुनाईचक जाने वाली सड़क संकरी है। ऐसे में इस रास्ते पर व्यावसायिक वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हो सकती है। यातायात पुलिस स्थिति पर नजर रखेगी और जरूरत के अनुसार डायवर्जन में बदलाव किया जाएगा। दो स्थानों से होगा व्यावसायिक वाहनों का डायवर्जन ट्राफिक प्रशासन के अनुसार सगुना मोड़ की तरफ से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को दो जगहों पर डायवर्ट किया जाएगा। पहला रास्ता डुमरा चौकी से एयरपोर्ट की ओर और दूसरा एलएनजेपी अस्पताल की ओर होगा। विकास भवन और विद्युत भवन के पास मेट्रो निर्माण शुरू होने के बाद यातायात व्यवस्था में फिर बदलाव किया जाएगा।
Source link

