Wednesday, August 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजी8499 रुपये में लॉन्च हुआ देसी ब्रांड का तगड़ा स्मार्टफोन

8499 रुपये में लॉन्च हुआ देसी ब्रांड का तगड़ा स्मार्टफोन


Lava ने एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। देसी ब्रांड का यह स्मार्टफोन खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। साथ ही, फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है। इस सीरीज में कंपनी पहले ही Smart 4 Plus स्मार्टफोन उतार चुकी है।

Lava Smart 4 की कीमत

लावा का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 3GB RAM + 32GB में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8,499 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- कोणार्क गोल्ड और अजंता ग्रे में पेश किया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट समेत रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Lava Smart 4 के फीचर्स

इस फोन में 6.56 इंच का qHD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में LCD पैनल का इस्तेमाल किया गया है। यह UNISOC SC9863A चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को 3GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

इस फोन में कंपनी ने 5000mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 10W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में 8MP का रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल 4G सिम का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह USB Type C के साथ आता है। इसमें कंपनी ने कॉन्फ्रेंस कॉलिंग, कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए हैं।










Lava Smart 4  फीचर्स
डिस्प्ले 6.56 इंच, qHD
प्रोसेसर UNISOC SC9863A
स्टोरेज 3GB, 32GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 8MP, 5MP
OS Android 16 Go

यह Android 16 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है। इसके अलावा कंपनी अपने फोन की घर पर फ्री सर्विसिंग ऑफर करती है।

Lava ने इससे पहले Virat V1 सीरीज भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज में कंपनी ने एक 4G और एक 5G मॉडल उतारा है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। Lava Virat V1 सीरीज के दोनों फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं। इनमें 6,000mAh तक की बैटरी, 13MP AI कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये दोनों ही फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें – 14 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, सामने आए फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments