Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानयुवती ने महिला को झांसा देकर जेवरात उतरवाए: अजमेर और पुष्कर...

युवती ने महिला को झांसा देकर जेवरात उतरवाए: अजमेर और पुष्कर में घुमाती रही, सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा दिया – Ajmer News



अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र से महिला के जेवरात उतरवाने का मामला सामने आया है। युवती ने महिला को सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर पुष्कर और अजमेर में घुमाते हुए वारदात को अंजाम दिया। महिला के बेटे ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस

.

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार लोहाखान निवासी रामावतार सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां विजयलक्ष्मी रोजाना की तरह दौलत बाग घूमने गई थी। तभी मां को एक लड़की वहां पर मिली और सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा दिया।

बेटे ने पुलिस को बताया कि बाद में मां को लड़की झांसे में लेकर पुष्कर और अजमेर में घूमती रही। इस दौरान उनके सोने के जेवरात उतरवा लिए। बाद में युवती मां को झांसा देकर बैंक के बाहर उतार कर फरार हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments