15 अगस्त को जहां पूरा देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं आगरा ने एक और गौरव अपने नाम कर लिया है। शहर के तिरंगा चौक पर हर दिन तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड बनाया गया है। ये सिलसिला आज 3122वें दिन भी जारी है। इसी अनूठी पहल के लिए अब समिति ने अपना नाम दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है। इससे पहले भी तिरंगा चौक को इस रिकॉर्ड के लिए नामित किया जा चुका है। कोरोना काल में भी हर दिन तिरंगा फहराया गया 26 जनवरी 2018 से शुरू हुआ ये सिलसिला आज 3122वें दिन भी जारी है। भारत में आगरा ही एकमात्र ऐसा शहर है जहां सेल्फी पॉइंट तिरंगा चौक पर हर दिन बगैर रुके तिरंगा फहराया जाता है। कोरोना काल में जब सारी गतिविधियां ठप थीं, सड़कें सूनी थीं और लोगों का घर से निकलना बंद था, तब भी तिरंगा चौक पर रोजाना तिरंगा शान से लहराया गया। लॉकडाउन के दौरान भी समिति के सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यहां पहुंचकर ध्वजारोहण करते थे। इसी अनूठी पहल के लिए अब समिति ने अपना नाम दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है। इससे पहले भी तिरंगा चौक कमेटी को 8 इंटरनेशनल, 5 नेशनल अवॉर्ड जैसे नेल्सन मंडेला, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया, वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, गनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका हैं। बड़ी हस्तियां फहरा चुकी हैं तिरंगा इस चौक की पहचान अब सिर्फ आगरा तक सीमित नहीं रही। यहां अब तक भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा, क्रिकेटर दीपक चाहर, हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयवीर सिंह, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद मनोज तिवारी समेत कई नामचीन हस्तियां तिरंगा फहरा चुकी हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को भी आमंत्रित किया गया था। उनकी फ्लाइट तक बुक हो गई थी, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सकीं। समिति का कहना है कि रवीना टंडन जल्द ही आगरा आकर तिरंगा चौक पर ध्वजारोहण करेंगी। 8 इंटरनेशनल, 5 नेशनल अवॉर्ड हर दिन तिरंगा फहराने की इस मुहिम के लिए तिरंगा समिति को अब तक 8 अंतरराष्ट्रीय, 5 राष्ट्रीय और 128 अन्य सम्मान मिल चुके हैं। विभिन्न राज्य सरकारों ने भी समिति के इस कार्य को सराहा और सम्मानित किया है। समिति का लक्ष्य है कि तिरंगे के सम्मान को घर-घर तक पहुंचाया जाए और युवाओं में देशभक्ति की भावना को लगातार बढ़ाया जाए। आज जो तिरंगा चौक देशभक्ति की मिसाल बना हुआ है, 2018 से पहले इसकी सूरत बिल्कुल अलग थी। यहां चारों तरफ कूड़े का ढेर लगा रहता था। पास में नाला बहता था। लोग इसी जगह पर कूड़ा डंप कर देते थे। 300 मीटर की दूरी पर ही खेरिया एयरपोर्ट है। गंदगी और बदबू के कारण राहगीरों और एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। बाजार कमेटी ने पलटी तस्वीर 2018 में अजीत नगर बाजार कमेटी ने बीड़ा उठाया। कमेटी के लोगों ने अपने निजी पैसे से इस जगह को साफ कराकर एक भव्य सेल्फी पॉइंट तैयार कराया। ताकि दोबारा यहां कोई गंदगी न करे, इसलिए इसका नाम “तिरंगा चौक” रखा गया। 26 जनवरी 2018 को यहां पहली बार तिरंगा फहराया गया। उसी दिन कमेटी ने फैसला लिया कि अब ये तिरंगा हर दिन लहराया जाएगा। उस दिन से लेकर आज 3122वें दिन तक एक भी दिन नागा नहीं हुआ। हर दिन नया गेस्ट, हर दिन नई कहानी इस चौक की सबसे खास बात ये है कि हर दिन कोई नया गेस्ट यहां तिरंगा फहराता है। एक बार जिसने झंडा फहरा दिया, उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाता। कोई भी व्यक्ति अपना जन्मदिन, शादी की सालगिरह या कोई खास दिन मनाने के लिए यहां आकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है और तिरंगा फहरा सकता है। सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के साथ जब तिरंगा फहराया जाता है तो पूरे चौक पर सन्नाटा छा जाता है। वाहन रुक जाते हैं और लोग सेल्यूट करते हैं। मैच के दिन उमड़ती है भीड़ चौक पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगी है। भारत-पाकिस्तान का मैच हो या कोई बड़ा फाइनल, उस दिन यहां हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर मैच देखते हैं। मैच के बीच-बीच में देशभक्ति के गाने और संदेश चलाए जाते हैं, जिससे माहौल और जोशीला हो जाता है।
Source link
आगरा के तिरंगा चौक ने बनाया रिकॉर्ड: 3122वें दिन भी लहराया तिरंगा, अब गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी – Agra News
RELATED ARTICLES

