Monday, August 17, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में कांवरिया की गोली मारकर हत्या: बाबा गरीबनाथ धाम में...

मुजफ्फरपुर में कांवरिया की गोली मारकर हत्या: बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे, बाइक सवारों ने की फायरिंग – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर में एक कांवरिए की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। कांवरिया बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जल लेकर जा रहा था। गोसाईं टोला के पास रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक गोसाई टोला के रहने वाले रविंद्र कुमार सिंह के बेटे गोलू हैं। घटना पारू थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान नहीं हुई है मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। घायल कावरिया को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे- एसएसपी मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें युवक को धमकी दी गई थी। जब वह जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जा रहा था, तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments