Tuesday, August 18, 2026
Homeराज्यबिहारनवादा के निजी क्लीनिक में युवक की मौत: परिजन ने इलाज...

नवादा के निजी क्लीनिक में युवक की मौत: परिजन ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन – Nawada News




नवादा के दरमनियां बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 32 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने शव के साथ गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक दिलीप कुमार झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र निवासी शिवदानी राय के बेटे थे। परिजनों ने शव को एंबुलेंस से गोविंदपुर लाकर निजी क्लीनिक के सामने सड़क पर रख दिया। इससे गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। परिजनों ने क्लीनिक संचालक सरवन कुमार पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, दिलीप को बुखार की शिकायत के बाद क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। 5 दिनों तक इलाज के बाद तोड़ा दम लगभग पांच दिनों के इलाज के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे नवादा और फिर पटना रेफर किया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता, पत्नी और भाई ने दावा किया कि दिलीप को मलेरिया था, लेकिन क्लीनिक में डेंगू का इलाज किया जा रहा था। परिजनों ने इलाज पर करीब 65 हजार रुपए खर्च होने की बात कही है। नवादा और पटना में भी अतिरिक्त खर्च का उल्लेख किया गया है। दिलीप की मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर दरमनियां बाजार स्थित क्लीनिक पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है। उन्होंने क्लीनिक की वैधता और इलाज की पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया सूचना मिलने पर बीडीओ कुमार शैलेंद्र और थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने पर क्लीनिक की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक दिलीप अपने पीछे पत्नी नगीना देवी और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। किन्नर समुदाय के गुरु बालों उर्फ रसभरी ने परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इन आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments