Last Updated:
Agra Best Burger Shop: आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट का चीज पनीर बर्गर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, जो महज 70 रुपये में मिलता है. भारतीय स्वाद और ताजी सामग्री से तैयार यह बर्गर शाम के समय युवाओं की भीड़ खींचता है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित शास्त्रीपुरम के आंगन रेस्टोरेंट का बर्गर इन दिनों युवाओं के बीच खासा पसंद किया जा रहा है. यहां मिलने वाले स्पेशल बर्गर का स्वाद लेने के लिए युवा बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष ने बताया कि उनके यहां दो तरह के स्पेशल बर्गर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. इनमें पहला वेज बर्गर और दूसरा चीज बर्गर है. दोनों ही बर्गर की डिमांड लगातार बनी हुई है.
दुकानदार संतोष ने बताया कि उनके बर्गर की खासियत यह है कि इन्हें भारतीय स्वाद और स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है. बर्गर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मसालों का संयोजन इसे अलग स्वाद देता है. चीज बर्गर में चीज की अच्छी मात्रा युवाओं को खासतौर पर आकर्षित करती है. वहीं, वेज बर्गर भी अपने स्वाद और भरपूर फिलिंग के कारण लोगों की पसंद बना हुआ है. शाम के समय यहां युवाओं की भीड़ अधिक देखने को मिलती है.
भारतीय स्टाइल वेज बर्गर युवाओं को है पसंद
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि उनके यहां इंदौर बर्गर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इस बर्गर को खास भारतीय स्टाइल में तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से इसका स्वाद युवाओं को काफी आकर्षित करता है. संतोष कुमार बघेल ने यह भी कहा कि उनके यहां के बर्गर में भरपूर मात्रा में ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, पत्ता गोभी और पनीर समेत कई सामग्री शामिल की जाती हैं.
उन्होंने बताया कि सब्जियों और मसालों का सही मिश्रण बर्गर को स्वादिष्ट और अलग बनाता है. भारतीय स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह बर्गर युवाओं के साथ-साथ परिवार के लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है. शाम के समय इसे खाने के लिए रेस्टोरेंट में अच्छी भीड़ रहती है.
60 रुपए वेज और 70 रुपए चीज बर्गर की है कीमत
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि उनके यहां स्वाद के साथ किफायती कीमत पर बर्गर उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने बताया कि वेज बर्गर की कीमत महज 60 रुपये है, जबकि चीज बर्गर मात्र 70 रुपये में मिलता है. कम कीमत होने के बावजूद बर्गर की क्वालिटी और स्वाद से कोई समझौता नहीं किया जाता. बर्गर तैयार करने में ताजी सामग्री और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है.
संतोष कुमार ने कहा कि यही वजह है कि युवाओं के बीच दोनों बर्गर काफी लोकप्रिय हैं. खासकर शाम के समय बड़ी संख्या में युवा यहां बर्गर का स्वाद लेने पहुंचते हैं. कम बजट में स्वादिष्ट और अच्छी क्वालिटी का खाना मिलने के कारण आंगन रेस्टोरेंट की ओर लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें

