Thursday, August 20, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगरौली: अंबेडकर चौराहे पर पुरुष-महिला ने की बीच सड़क मारपीट: स्थानीय...

सिंगरौली: अंबेडकर चौराहे पर पुरुष-महिला ने की बीच सड़क मारपीट: स्थानीय लोगों बोले- दोनों नशे में थे; पुलिस चेकिंग पॉइंट पर उठे सवाल – Singrauli News




सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर गुरुवार को एक पुरुष और महिला के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी। एक राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में दिख रहे पुरुष और महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि, पूछताछ में पता चला कि दोनों संभवतः पति-पत्नी हैं और मजदूरी करते हैं। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह भी सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। इसलिए मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। स्थानीय लोग बोले- दोनों नशे में किसी बात पर झगड़ने लगे नगर पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टाफ मौके पर गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों नशे में थे और किसी बात पर झगड़ने लगे थे। कुछ देर बाद दोनों खुद शांत हो गए और वहां से चले गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर कोई पक्ष शिकायत करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस के चेकिंग पॉइंट के पास हुआ विवाद स्थानीय लोगों ने बताया की अंबेडकर चौराहे पर पहले भी विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। यह स्थान पुलिस का चेकिंग पॉइंट है, फिर भी यहां ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यहां नियमित निगरानी के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments