Friday, August 21, 2026
Homeराज्यदिल्लीगर्लफ्रेंड की दूसरे युवक से चैट देखकर सुसाइड: पिता को फोन...

गर्लफ्रेंड की दूसरे युवक से चैट देखकर सुसाइड: पिता को फोन कर कहा- सात साल के प्यार में धोखा मिला; फिर फरीदाबाद नहर में कूदा – Faridabad News




हरियाणा के फरीदाबाद में एक हेयर स्टाइलिस्ट ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। नहर में कूदने से पहले उसने रोते हुए अपने पिता को फोन किया और कहा कि मां, बहन और भाई का ख्याल रखना। उसने बताया कि जिस युवती से वह पिछले 7 साल से प्यार करता था, उसने उसे धोखा दिया है। पिता का आरोप है कि बेटे ने युवती के मोबाइल में किसी दूसरे युवक के साथ उसकी चैट देख ली थी। इसी बात से वह परेशान था। मृतक के पिता ने युवती पर बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की शिकायत पल्ला थाने में दी गई है। अब जानिए पिता ने क्या आरोप लगाए…. सात साल पहले दोस्ती हुई मृतक की पहचान दिल्ली के मीठापुर निवासी नकुल (22) के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित एक सैलून में हेयर स्टाइलिस्ट था। पिता हरिशंकर के मुताबिक, घर के पास रहने वाली युवती से नकुल की कई साल पहले दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और करीब सात साल से दोनों साथ थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। नकुल ने गर्लफ्रेंड की युवक से चैट देखी हरिशंकर के मुताबिक, गुरुवार को नकुल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने गया था। दोनों ने दिन साथ बिताया, लेकिन शाम को उनके बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि नकुल ने युवती के मोबाइल में किसी दूसरे युवक के साथ चैट देख ली थी। उसने युवती से इस बारे में सवाल किया, लेकिन उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद उसे लगा कि प्रेमिका उसे धोखा दे रही है। शाम साढ़े 7 बजे पिता को फोन किया पिता ने बताया कि विवाद के बाद नकुल युवती को उसके घर छोड़कर आया। इसके बाद वह घर जाने के बजाय मीठापुर के पास नहर पर पहुंच गया। शाम करीब 7:30 बजे उसने पिता को फोन कर अपनी परेशानी बताई। नकुल फोन पर बुरी तरह रो रहा था। उसने कहा कि जिस लड़की से वह करीब सात साल से प्यार करता है, उसने उसे धोखा दिया है। समझाने पर भी नकुल नहीं माना। रात साढ़े 8 बजे फोन बंद हुआ हरिशंकर के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे तक नकुल का फोन बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें नहर में एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस से शव की फोटो देखने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान नकुल के रूप में की। युवती से परेशान होकर नकुल ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी बोले- रात 10 बजे युवक का शव मिला पल्ला थाना इंचार्ज सत्याप्रकाश ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नहर में युवक का शव बहते देखा था और इसकी सूचना दी। रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments