Saturday, August 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में लगी आग: ऑफिस में शॉर्ट सर्किट...

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में लगी आग: ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा; मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला – Bhopal News




भोपाल के विद्या नगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल के ऑफिस में शुक्रवार रात शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दमकल मौके पर पहुंची और करीब 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग हॉस्पिटल के ऑफिस वाले हिस्से में लगी थी। सूचना रात करीब 10:35 बजे मिली थी। इसके बाद दमकल को मौके पर भेजा गया। करीब आधे घंटे में आग पूरी तरह बुझा दी गई। घटना के दौरान बागसेवनिया पुलिस ने हॉस्पिटल में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments