Sunday, August 23, 2026
Homeफूडगर्मी में खाने का स्वाद बढ़ा देगा खीरे का रायता, जानें 5...

गर्मी में खाने का स्वाद बढ़ा देगा खीरे का रायता, जानें 5 मिनट की आसान रेसिपी


होमफोटोलाइफ़फूड

गर्मी में खाने का स्वाद बढ़ा देगा खीरे का रायता, जानें 5 मिनट की आसान रेसिपी

Last Updated:

गर्मियों और उमस भरे मौसम में ठंडा-ठंडा खीरे का रायता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ताजगी भी देता है. दही, खीरा, भुना जीरा और कुछ मसालों से इसे महज 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है. जानिए खीरे का रायता बनाने की आसान रेसिपी और स्वाद बढ़ाने के खास टिप्स.

गर्मियों और उमस भरे मौसम में खाने के साथ अगर कुछ ठंडा, हल्का और स्वादिष्ट मिल जाए तो भोजन का मजा ही दोगुना हो जाता है. ऐसे में खीरे का रायता एक बेहतरीन विकल्प है. ठंडा-ठंडा रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि खीरे और दही का मेल इसे बेहद ताजगी भरा बना देता है. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ आसान सामग्री से महज 5 मिनट में स्वादिष्ट खीरे का रायता तैयार किया जा सकता है.

दरअसल रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि खीरे का रायता बनाने के लिए सामग्री. 1 बड़ा ताजा खीरा. 1 से 2 कप ताजा दही. आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर. स्वादानुसार काला नमक. थोड़ा सा सामान्य नमक आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई. थोड़ा सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ.जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें.

सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर छील ले. इसके बाद इसे कद्दूकस कर ले. अगर खीरे में ज्यादा पानी है तो हल्के हाथों से अतिरिक्त पानी निकाल दे. हालांकि पूरा पानी निकालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यही रायते को ताजगी और स्वाद देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक बड़े बर्तन में ताजा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. दही ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार इसकी कंसिस्टेंसी तैयार कर सकते है.

इसके बाद फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा डाले. इसमें स्वादानुसार काला नमक और सामान्य नमक मिलाए. अब भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला ले.

आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाले. रायते को कुछ देर फ्रिज में रख दें तो इसका स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है. अगर तुरंत परोसना है तो इसमें ठंडा दही इस्तेमाल करें और ऊपर से थोड़ा भुना जीरा डालकर सजाए.
खीरे के रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरे को हल्का भूनकर ताजा पीसकर इस्तेमाल करे. इससे रायते में शानदार खुशबू और स्वाद आएगा. आप चाहें तो इसमें बारीक कटा पुदीना भी डाल सकते है. पुदीना रायते को और ज्यादा फ्रेश स्वाद देता है.

अगर आपको थोड़ा चटपटा स्वाद पसंद है तो इसमें चुटकी भर चाट मसाला और थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकते है. वहीं बच्चों के लिए रायता बना रहे है तो हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा कम रख सकते है.
खीरे का रायता खासतौर पर पुलाव, बिरयानी, तहरी, पराठे और मसालेदार सब्जियों के साथ खूब पसंद किया जाता है. दाल-चावल के साथ भी इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है. गर्म मौसम में इसे हल्के भोजन के साथ ठंडा-ठंडा परोसना खाने को और भी स्वादिष्ट बना देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments