Sunday, August 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर की मीटिंग: बारावफात पर...

गाजियाबाद में त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर की मीटिंग: बारावफात पर गोकशी हुई तो थानेदार सस्पेंड, बाजारों में पैदल गश्त करें अधिकारी – Ghaziabad News




गाजियाबाद में आज रविवार को आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने वीडियो कांफ्रेंस से मीटिंग की। जिसमें रक्षाबंधन, बारावफात, रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुरक्षा काे लेकर कड़े निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी डीसीपी को निर्देश दिए। इस मीटिंग में एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैयर, डीसपी धवल जायसवाल और डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी व ट्रैफिक के अधिकारी रहे। बाजारों में गश्त करेंगे एसीपी व थाना प्रभारी पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने सभी थाना प्रभारी व एसीपी को निर्देश दिए हैं सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पैदल गश्त करेंगे। धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बारावफात के दृष्टि से गोकशी की घटनाओं की रोकथाम के लिए नामजद प्रकाश में आए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बाजारों में पैदल गश्त, फुट पेट्रोलिंग एवं नियमित पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग की जाए। सभी समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों व पीस कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। शोभा यात्रा को लेकर लापरवाही मिली तो कार्रवाई एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैयर ने कहा कि त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस शोभायात्राओं व धार्मिक आयोजनों के संबंध में आयोजकों से बात कर रूट देख लें। साथ ही पुलिस की ड्यूटी रही। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लापरवाही मिली तो सम्बंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी। बिना अनुमति के कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। यातायात को लेकर भी निर्देश यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की पर्याप्त तैनाती की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही मिलने पर बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments