बढ़ती उम्र के साथ कंधों के पास से शरीर का झुकना बहुत कॉमन है। बल्कि ये कह सकते हैं कि शरीर झुकने से इंसान जल्दी बूढ़ा दिखने लगता है। लेकिन 44 साल की फिटनेस कोच फिट रहने के लिए ये 4 एक्सरसाइज करती है और 30 साल की नजर आती हैं।
यंग दिखने के लिए स्किन केयर, मेकअप और महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत हर बार नहीं होती। कई बार केवल सही पोश्चर और कंधे आपके बॉडी में फर्क ला देते हैं। जैसे 44 साल की फिटनेस कोच साशा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया कि कैसे कुछ सिंपल एक्सरसाइज से वो अपने शोल्डर और चेस्ट को ओपन रखती हैं और सही पोश्चर उन्हें यंग दिखाने में मदद करता है। साशा रोजाना इन सिंपल एक्सरसाइज को करती हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इनकी झलक शेयर की है। इन साधारण सी लगने वाली एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर वो एक दो नहीं पूरे 15 साल अपनी उम्र से छोटी दिखती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस कोच की बताई गई ये चार एक्सरसाइज पोश्चर को सही रखने में मदद करेगी।
आर्म स्विंग्स
दोनों बाजुओं को फैलाकर बिल्कुल कंट्रोल मोशन में ऊपर और नीचे की तरफ स्विंग करते हुए इसके 50 रिपीटिशन साशा करती हैं। ये एक्सरसाइज उनके कंधों को खोलने में मदद करते हैं। जिसने वो ज्यादा स्ट्रेट पोश्चर में नजर आती हैं और बढ़ती उम्र के साथ जिन लोगों के कंधे झुकना स्टार्ट हो जाते हैं उनके लिए ये एक बढ़िया एक्सरसाइज है।
शोल्डर एंड चेस्ट ओपनर एक्सरसाइज
अपने कंधों और चेस्ट फैलाते हुए दोनों हाथों को फैलाते हुए बंद करें और खोलें। इस मोशन को पूरे 50 रिपीटिशन में करना है। ये एक्सरसाइज उन लोगों के लिए बड़ी फायदेमंद हैं जो लगातार कई घंटे बैठकर काम करते हैं और उन्हें राउंडेड शोल्डर की शिकायत होती है। कंधे आगे झुक गए हों तो ये एक्सरसाइज असर करती है।
एल्बो पुल डाउन स्विंग
दोनों हाथों को कंधे के पीछे ले जाकर सिर के पास उंगलियों को फंसाकर पकड़ लें। फिर दोनों तरफ बारी-बारी से झुकाएं और एल्बो स्विंग करें। ये एक्सरसाइज कंधे के साथ ऊपरी पीठ वाले हिस्से को सीधा रखने और पोश्चर को सही करने में मदद करती है।
कंधों को घुमाएं
सबसे आखिरी में साशा ने शेयर किया कि वो कंधों को राउंड घुमाते हुए इसके भी 50 रिपीटिशन करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से शोल्डर मोबेलिटी और शोल्डर की स्टिफनेस खत्म होती है।
इस रूटीन से पोश्चर सही करने और वेट लॉस में मिली मदद
साशा ने बताया कि इन सिंपल इन 4 एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करने से उनके पोश्चर में सुधार हुआ है। साशा कैप्शन में लिखती है केवल एक्सरसाइज किसी को 15 साल जवान नहीं बना सकता, लेकिन पोश्चर को इंप्रूव करने से वो ज्यादा लंबा और कॉन्फिडेंट दिख सकता है। इसलिए कंधों को सीधा और पोश्चर को सही रखने वाली एक्सरसाइज को जरूर रूटीन में शामिल करना चाहिए।

