Wednesday, August 26, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहोबा में जलभराव से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की: अंतरराज्यीय...

महोबा में जलभराव से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की: अंतरराज्यीय मार्ग रुका, प्रशासन ने जेसीबी से नाले साफ कराए – Mahoba News




महोबा में बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लवकुशनगर तिराहे पर गंभीर जलभराव हो गया है। इससे गुस्साए स्थानीय निवासियों ने अंतरराज्यीय मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी, नायब तहसीलदार और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि करीब 300 घरों में गंदा पानी घुस गया है, जिससे उनकी गृहस्थी ठप हो गई है। उन्होंने बताया कि घरों में पानी भरने से चूल्हे डूब गए हैं और बच्चों को सुबह से भूखा रहना पड़ रहा है, क्योंकि खाना बनाने की जगह नहीं बची है। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जलभराव की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। घरों में पानी भरने से कीड़े-मकोड़ों और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आक्रोशित नागरिकों को समझा-बुझाकर जल्द से जल्द जल निकासी का आश्वासन दिया। इसके बाद, जेसीबी मशीनों और सफाई कर्मियों की टीमों को तुरंत काम पर लगाया गया। बंद पड़े नालों और नालियों से कचरा हटाकर पानी की निकासी शुरू कराई गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments