Thursday, August 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकरैरा में दिवार तोड़कर किराना दुकान से चोरी: 15 हजार नकद...

करैरा में दिवार तोड़कर किराना दुकान से चोरी: 15 हजार नकद सहित, करीब 40 हजार का सामान ले गया चोर; CCTV में कैद हुई वारदात – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के करैरा में एक किराना दुकान में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चुराया काजू-बादाम चोरों ने दुकान से काजू, बादाम, इलायची, सिगरेट और गुटखा जैसे सामान चुराए। इसके साथ-साथ लगभग 15 हजार रुपए नकद भी चुरा लिए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। रात को हुई चोरी ग्राम करही निवासी चंद्रभान सिंह रावत (50) रोड किनारे अपनी किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर दी थी। गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे संतोष परिहार ने उन्हें दुकान की दीवार टूटी होने की सूचना दी। आरोपी की तलाश जारी सूचना मिलने पर चंद्रभान सिंह ने दुकान खोलकर देखा तो बगल वाली दीवार टूटी हुई थी। अंदर जांच करने पर उन्हें सामान और नकदी गायब मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनकी तलाश जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments