Saturday, August 29, 2026
Homeफूडदही, लहसुन और धीमी आंच का कमाल! फराह खान के टिप्स से...

दही, लहसुन और धीमी आंच का कमाल! फराह खान के टिप्स से बनेगी परफेक्ट पंजाबी कढ़ी-पकोड़ा


Last Updated:

Punjabi Kadhi Pakora Recipe: पंजाबी कढ़ी-पकोड़ा बनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है. फराह खान के मुताबिक, पकोड़ों के बैटर में थोड़ा दही मिलाने से उन्हें सॉफ्ट बनाने में मदद मिल सकती है. कढ़ी के बेस में कुटा हुआ कच्चा लहसुन डालने से इसका स्वाद और खुशबू अलग हो सकती है. कढ़ी को धीमी आंच पर पर्याप्त समय तक पकाने से बेसन का कच्चापन दूर होता है. आखिर में घी, जीरा, हींग, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च का तड़का इसके स्वाद को और बढ़ा देता है. गरम चावल के साथ पंजाबी कढ़ी-पकोड़ा लंच या डिनर में सर्व किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी (इमेज AI)

Punjabi Kadhi Pakora Recipe: कढ़ी-पकोड़ा का नाम सुनते ही गर्मागर्म चावल और ऊपर से घी का तड़का याद आ जाता है. लेकिन घर पर इसे बनाते समय अक्सर एक शिकायत रहती है पकोड़े सख्त हो जाते हैं या कढ़ी में वह ढाबे जैसा स्वाद नहीं आता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के बताए ये किचन टिप्स काम आ सकते हैं. फराह अपने व्लॉग्स में खाने से जुड़े आसान और घरेलू तरीके साझा करती रहती हैं. पंजाबी कढ़ी-पकोड़ा बनाते हुए उन्होंने तीन छोटी लेकिन काम की बातें बताईं. इनमें पकोड़ों के बैटर में दही मिलाने से लेकर कढ़ी में कच्चा लहसुन डालने और इसे धीमी आंच पर पकाने तक के टिप्स शामिल हैं. खास बात यह है कि इन तरीकों के लिए किसी खास सामग्री या मुश्किल तकनीक की जरूरत नहीं पड़ती.

पकोड़ों को सॉफ्ट बनाने का आसान तरीका
बैटर में दही मिलाएं: पकोड़े अगर बाहर से सुनहरे और अंदर से मुलायम हों, तभी कढ़ी खाने का मजा आता है. फराह खान के मुताबिक, इसके लिए बेसन के घोल में थोड़ा दही मिलाना फायदेमंद हो सकता है. बेसन, बारीक कटा प्याज, नमक और पसंद के मसाले में दही डालकर बैटर तैयार करें. आखिर में चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें और बैटर को बहुत ज्यादा पतला न रखें. दही और सही कंसिस्टेंसी पकोड़ों को तलने के बाद ज्यादा नरम रखने में मदद करती है. इन्हें बहुत तेज आंच पर तलने के बजाय मध्यम गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलना बेहतर रहेगा.

कढ़ी में आएगा अलग स्वाद
कच्चे लहसुन का लगाएं तड़का: कढ़ी का स्वाद सिर्फ खट्टे दही और मसालों से नहीं बनता. फराह खान कढ़ी के बेस में कुटा हुआ कच्चा लहसुन मिलाने का तरीका बताती हैं. दही और बेसन का मिश्रण तैयार करते समय इसमें थोड़ा कुटा लहसुन डालने से कढ़ी में एक अलग तरह की खुशबू और स्वाद आ सकता है. इसके बाद कढ़ी को तड़के में डालकर अच्छी तरह पकाएं. जीरा, हींग, मेथी दाना और प्याज का तड़का इसके स्वाद को और गहरा कर देता है.

(इमेज AI)

कढ़ी को दें पर्याप्त समय
धीमी आंच है सबसे जरूरी: कढ़ी जल्दी तैयार करने के चक्कर में तेज आंच करना सबसे आम गलती है. दही-बेसन का मिश्रण डालने के बाद कढ़ी को धीमी आंच पर पकने दें. इससे बेसन का कच्चापन निकलता है और मसालों का स्वाद भी ग्रेवी में अच्छी तरह घुलता है. कढ़ी में उबाल आने के बाद भी इसे कुछ देर पकाते रहें. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि नीचे बेसन चिपके नहीं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आखिर में लगाएं मसालेदार तड़का
कढ़ी तैयार होने के बाद घी में जीरा, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च और थोड़ी कसूरी मेथी डालकर तड़का तैयार करें. चाहें तो इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. गरमा-गरम तड़का कढ़ी के ऊपर डालते ही खुशबू पूरे किचन में फैल जाएगी. अब तैयार पकोड़ों को कढ़ी में डालें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि वे ग्रेवी को अच्छी तरह सोख लें. गरम चावल के साथ परोसी गई यह पंजाबी कढ़ी-पकोड़ा सादे लंच को भी खास बना सकती है.

About the Author

authorimg

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments