Wednesday, October 14, 2026
Homeफूडइमली के पानी से बनती है ये करेला, बरबटी और आलू की...

इमली के पानी से बनती है ये करेला, बरबटी और आलू की खट्टी-चटपटी सब्जी, जानें देसी रेसिपी


X

इमली के पानी से बनती है ये करेला, बरबटी और आलू की खट्टी-चटपटी सब्जी

 

arw img

बस्तर के ग्रामीण इलाकों में इमली के पानी से बनने वाली करेला, बरबटी और आलू की देसी सब्जी काफी पसंद की जाती है. इस पारंपरिक व्यंजन की खासियत इसका खट्टा-चटपटा स्वाद और बनाने का आसान तरीका है. इसे तैयार करने में ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, मिट्टी के बर्तन में पकाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इस सब्जी को बनाने के लिए 50 ग्राम करेला, 50 ग्राम बरबटी, 50 ग्राम आलू, 5 ग्राम इमली, एक कटी हुई प्याज और दो हरी मिर्च की जरूरत होती है. इसके अलावा हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले इमली को पानी में भिगोकर उसका खट्टा पानी तैयार किया जाता है. फिर सब्जियों को काटकर मसालों के साथ पकाया जाता है और इसमें इमली का पानी मिलाया जाता है. इससे सब्जी में हल्का खट्टापन आता है, जो इसे खास देसी स्वाद देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। ‘लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments